उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में इस वक्त लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। UPSSSC ने इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा काआयोजन 31 जुलाई 2022 को किया है। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई है। राज्य में कई सालों के बाद आयोजित की जा रही लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदनकिया था। हालांकि आवेदन करने वाले तकरीबन 82 प्रतिशत अभ्यर्थियों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के मार्क्स के आधार पर पहले ही प्रतिस्पर्धा से बाहर कर दिया गया था। लेखपाल भर्ती के लिएआवेदन करने वाले कई अभ्यर्थी PET में कम मार्क्स आने की वजह से इस परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सके थे। इसलिए अगर आप फिर से इस साल आयोजित की जा रही PET में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं तोइसकी बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET online course 2022 की सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में PET की बेहतर तैयारी कर इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UP लेखपाल आंसर की
UP लेखपाल क्वेश्चन पेपर
UP लेखपाल सिलेबस सैलरी
क्या रद्द होगी परीक्षा :
राज्य में कई सालों के बाद आयोजित की जा रही लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा विवादों से बच नहीं सकी है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि इस परीक्षा का पेपरलीक हो गया था। साथ ही इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे कुछ छात्रों ने भी परीक्षा में धांधली के आरोप लगाए हैं। हालांकि UPSSSC के चैयरमैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्हें किसी परीक्षा केंद्र सेपेपर लीक होने की शिकायत नहीं मिली है। इसलिए इस बात की उम्मीद बेहद कम ही है कि इस परीक्षा को रद्द किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिकवेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कितने अभ्यर्थियों ने लिया है हिस्सा :
इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 13,90,305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के मार्क्स के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को इसकी मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने के लिएशॉर्टलिस्ट किया गया था। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में इन 2,47,667 अभ्यर्थियों में से 2,12,863 अभ्यर्थी उपस्थित रहें। गौरतलब है कि इस परीक्षा के आयोजनके लिए राज्य के 12 जनपदों में 500 से भी अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
क्या रहेगा लेखपाल परीक्षा में अपेक्षित कट ऑफ
आगे पढ़ें