फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam Result 2022: क्या 10वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को गलत सवाल के भी मिलेंगे मार्क्स, जानिए क्या है पूरी जानकारी

Wed, 27 Apr 2022 01:02 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। खबर है कि बार छात्रों को अच्छी हैंडराइटिंग के मार्क्स भी दिए जा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
UP Board Exams - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। इस बीच बोर्ड द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं कीजांच करने वाले अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी प्रश्नपत्र में सिलेबस से बाहर या कोई गलत सवाल पूछा गया है तो ऐसे प्रश्नों के लिए छात्र-छात्राओं को पूरे अंक दिए जाएं। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में यह नियम पहली बार लागू किया गया है। यूपीएमएसपी द्वारा जल्द ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करके विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि परीक्षा परिणाम कब तक जारी किए जाएंगे इस संबंध में अभीतक ऐसी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इससे जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए विद्यार्थी यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। वहीं, अगर आप यूपी बोर्ड के नए सत्र की घर बैठकर तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता Safalta FREE Online Board Classes- Join Now की एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित ऑनलाइन क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं। 

50 लाख छात्रों ने दिया है बोर्ड एग्जाम 

साल 2022 में हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 47,75,749 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। अबकी बार हुए दसवीं व बारहवीं के एग्जाम कीमूल्यांकन पद्धति में बदलाव होने की खबरें सामने आ रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के अनुसार, अगर किसी स्टूडेंट्स को पेपर में 55 नंबर मिलते हैं तो ऐसे छात्र-छात्राओं को एक बोनस अंक भी दिया जाएगा। इसके अलावा अगर किसी स्टूडेंट्स की कॉपी में हैंडराइटिंग अच्छी होगी तो ऐसे विद्यार्थियों को अच्छी हैंडराइटिंग का रिमार्क भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें   
यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें