WII Recruitment 2023: कुल पद
भारतीय वन्यजीव संस्थान भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 15 मल्टी टास्किंग स्टाफ, तकनीशियन पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया wii.gov.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है।
WII Recruitment 2023: पात्रता एवं वेतन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवार पदानुसार एसएससी/हाई स्कूल/इंटरमीडिएट/किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी/एमएससी डिग्री एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्यानुभव होना चाहिए। चयन होने पर उम्मीदवार को 18 हजार रुपये से लेकर 56 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
WII Recruitment 2023: आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा की बात करें तो वो पदानुसार 27/28 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगा।
WII Recruitment 2023: आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया
इस आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों की शॉर्टलिसिटिंग प्रक्रिया के आधार पर उन्हें लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवीणता जांच का आयोजन किया जाएगा।