फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB ALP Admit Card 2024: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए कब जारी होगा प्रवेश पत्र? जानें अपडेट

Mon, 18 Nov 2024 06:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB ALP Admit Card 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 28 नवंबर को आयोजित होने वाली सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची भी जारी कर दी है। परीक्षा 25 नवंबर से शुरू होने वाली है। भर्ती बोर्ड इसके लिए एडमिट कार्ड भी बहुत जल्द जारी करेगा।
 
विज्ञापन
Indian Railway, भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB ALP Admit Card 2024: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2024 के तहत कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 1) का आयोजन 25 से 29 नवंबर, 2024 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी, जिसे परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा। ऐसे में, 25 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 या 21 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। 

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को दो चरणों में परीक्षा देनी होगी: सीबीटी 1 और सीबीटी 2। इन दोनों परीक्षा चरणों को पास करने के बाद उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) जैसे चरणों से गुजरना होगा। हर चरण में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम चयन सूची में स्थान मिलेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 18,799 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

एग्जाम सिटी स्लिप

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि वे अपनी यात्रा की तैयारी पहले से कर सकें। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसलिए, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अलग से कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए निर्देश

उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र भी अपने पास रखना होगा। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in. पर जाएं।  
  • 'एडमिट कार्ड डाउनलोड' या 'कैंडिडेट्स लॉग इन' लिंक पर क्लिक करें।  
  • इसके बाद अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।  
  • लॉगिन जानकारी सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।  
  • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट लेकर परीक्षा केंद्र पर ले जाएं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें