स्कोरकार्ड के रूप में घोषित हुआ है परिणाम
पंजाब पुलिस कांस्टेबल परिणाम स्कोर कार्ड के रूप में घोषित किया गया है। पंजाब पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट -punjabpolice.gov.in और cdn.digialm.com पर 31 मार्च, 2025 तक उपलब्ध रहेगा।
परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 1 जुलाई से 16 अगस्त तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पंजाब पुलिस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 1,746 कांस्टेबल पदों को भरना है।
PP Constable Qualifying Marks: योग्यता अंक
एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 35% अंक आवश्यक हैं। अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक परीक्षा (शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षण) के बारे में विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर समय-समय पर उपलब्ध होगी।
PP Constable Result Download: पंजाब पुलिस कांस्टेबल परिणाम डाउनलोड करने के चरण
अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
- पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर भर्ती अनुभाग पर जाएं।
- “पंजाब पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- अपना स्कोर, व्यक्तिगत जानकारी और चयन स्थिति देखें।
- अपने रिकॉर्ड के लिए परिणाम को सेव या प्रिंट करें।