उत्तर प्रदेश पुलिस में सबइंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9,534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा खत्म हुए काफी समय बीत चुका है और एग्जाम में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा जिसके बाद लिखित परीक्षा में सफल हो जाने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज की जांच व पीईटी के लिए बुलाया जा सकता है। इस भर्ती के रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाएं रखनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेसचलाई जा रही हैं। आप इस FREE UP Police EBook PDFs- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री EBooks की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
फिजिकल एग्जाम के लिए किन चीजों की करनी होगी तैयारी
यूपी पुलिस की भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों को 16 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ना होगा।इसके साथ ही उम्मीदवारों के शरीर के सभी अंगों की जांच की जाएगी। इसमें सामान्य, ओबीसी एवं एससी वर्ग के अभ्यर्थियों की ऊंचाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वहीं एसटी वर्ग केउम्मीदवारों की न्यूनतम निर्धारित ऊंचाई 160 सेंटीमीटर है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती की अधिसूचना को देखें।
ये होगा SI क्वालीफाइंग मार्क्स
आगे पढ़ें