भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से परीक्षा की नई तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली थी, लेकिन अभ्यर्थियों के विरोध की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। दरअसल रेलवे ने इस भर्ती में एक नए चरण की परीक्षा (CBT 2) जोड़ी थी और अभ्यर्थी इसी बात का विरोध कर रहे थे। अभ्यर्थियों के विरोध के बाद रेलवे ने 23 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा स्थगित करने के साथ एक कमिटी का भी गठन किया था, जो की चार मार्च 2022 को अपना रिपोर्ट रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को सौंपेगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे चार मार्च के बाद परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर सकती है। वहीं, अगर आपने भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB Group D FREE Mock Test- Attempt Here की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
नौकरी पाने के लिए करना होगा कितना स्कोर :
ग्रुप D की वर्तमान भर्ती में पिछली भर्ती से अधिक पद हैं और इसमें अभ्यर्थियों की संख्या भी कम है। वर्तमान भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या में कमी और रिक्तियों की संख्या में वृद्धि का प्रभाव इस बार की भर्ती पर देखने को मिल सकता है और यह संभव है कि इस बार कट ऑफ स्कोर पिछली भर्ती की अपेक्षा थोड़ा कम या उसके बराबर रहे। हालांकि, सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को इस भर्ती में अपना स्थान पक्का करने के लिए कम से कम 73 से 78 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 68 से 73 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 60 से 65 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 52 से 57 मार्क्स के बीच स्कोर करना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी :
ग्रुप D के इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के वेतन का निर्धारण सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार होगा। इस भर्ती में पीबी-1 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रति महीने 15600 रुपये से 60600 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। साथ ही इस भर्ती में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को सैलरी के साथ अन्य कई तरह की सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। गौरतलब है कि इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को महंगाई भत्ता, दैनिक भत्ता, परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, नाइट ड्यूटी भत्ता तथा ओवरटाइम भत्ता जैसे भत्तों का लाभ मिलता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।