अगर आप भी भारतीय सैन्यबल में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं और इसके लिए सालों से तैयारी भी कर रहे हैं तो आपके पास नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के जरिए अपना सपना पूरा करने का सुनहरा अवसर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) 1 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2021 से जारी है जिसकी आखिरी तारीख 11 जनवरी 2022 है। इस बार NDA/NA के 400 पदों में 19 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए NDA/NA की परीक्षा में शामिल होने का सोच रहे हैं तो आप सफलता की मदद से घर बैठे इसकी तैयारी कर सकते हैं। सफलता कुछ ही समय में NDA/NA 2022 भर्ती की तैयारी के लिए भी स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है। आप सफलता के
NDA Exam Online Preparation- Join Now से जुड़कर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की फ्री में तैयारी कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा में किन विषयों से पूछे जाते हैं प्रश्न :
NDA/NA में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से मैथ्स तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट से 900 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में मैथ्स से 300 अंकों के तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट से 600 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंको में अभ्यर्थियों से 200 अंक के इंग्लिश के तथा 400 अंक के सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान के पेपर में करेंट अफेयर्स, फिजिक्स , केमेस्ट्री , सामान्य विज्ञान, इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, भूगोल जैसे विषयों से प्रश्न आएंगे। अभ्यर्थी इस परीक्षा का पूरा सिलेबस नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
NDA सैलरी - पढ़ें यहाँ
NDA सिलेबस: पढ़ें
NDA एलिजिबिलिटी: पढ़ें
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें
क्या होगा एग्जाम पैटर्न :
NDA की लिखित परीक्षा कुल 900 अंको की होती है जिसमें से 300 अंक मैथ्स के और 600 अंक जनरल एबिलिटी टेस्ट के होते हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंको का 0.33 प्रतिशत अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा में मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट का पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। मैथ्स के पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का और जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थिया एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप
सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।