फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB/RRC Group D Exam 2022: 23 फरवरी से होनी है परीक्षा, जानें नौकरी पाने के लिए लिखित परीक्षा के साथ और किन परीक्षाओं में होना होगा सफल

Fri, 07 Jan 2022 01:35 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

ग्रुप D 2019 भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
 
विज्ञापन
rrb group d - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ग्रुप D 2019 भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली है। इस भर्ती के जरिए रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों को भरा जाना है। इन 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 23 फरवरी से शुरू होने जा रही इस परीक्षा को रेलवे कई फेज में आयोजित करेगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, उनकी परीक्षा की तिथि तथा शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से 10 दिन पहले और मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB Group D Free Courses & Mock Test की सहायता ले सकते हैं और मॉक टेस्ट व ई-बुक्स के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

नौकरी पाने के लिए कितने परीक्षाओं में होना होगा सफल :

ग्रुप D भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए लिखित परीक्षा के साथ और कई चरण की परीक्षाओं में भी हिस्सा लेना होगा। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। रेलवे लिखित परीक्षा में कुल उपलब्ध सीटों के तीन गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है और इन्हें PET के लिए बुला सकती है।

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

इस भर्ती के लिए 23 फरवरी से शुरू होने जा रहे कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक मिलेगा, लेकिन नेगेटिव मार्किंग लागू होने की वजह से प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट भी लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न 25, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान सेक्शन से  20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐपऔर अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें