फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022: CTET को लेकर क्या है अपडेट, जानें कब तक जारी हो सकता है इसका नोटिफिकेशन

Mon, 01 Aug 2022 12:16 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CTET 2022 के आयोजन के संबंध में CBSE ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। CTET 2022 के आयोजन के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
CTET 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के नोटिफिकेशन का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देश भर से शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते है। CTET 2022 को आयोजित करने वाली संस्था CBSE ने हाल ही में इस परीक्षा में शामिल होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। दरअसल CBSE ने नोटिस जारी करके कहा है कि अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा के इंफॉर्मेशनबुलेटिन के बारे में बोर्ड ने कहा है कि इसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आप CTET Online Batch 2022 की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

 

किन चीजों पर निर्भर करता है सफलता का प्रतिशत :

इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के बीच आपस मे कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती है और निर्धारित कट ऑफ स्कोर को पार करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाते हैं। इसलिए CTET में अभ्यर्थियों केसफलता का प्रतिशत इसमें हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के ज्ञान के स्तर और प्रश्नों के लेवल के ऊपर निर्भर करता है। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा में 60 प्रतिशत से ऊपर स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी सफलमाने जाते हैं और उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। दिसंबर 2021 में आयोजित की गई CTET के पेपर 1 में 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 17.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

CTET में सफल होने के बाद कैसे मिलेगी नौकरी :

CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदनकर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इन जगहों पर निकलने वाली शिक्षकों की भर्ती के ऊपर ध्यान देना चाहिए।

घर बैठकर करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आपसफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें