फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL/MTS Exam 2022: इन दोनों भर्तियों की परीक्षाओं को लेकर क्या है अपडेट और इनमें सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर, जानें यहाँ

Thu, 19 May 2022 02:45 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग CHSL और MTS भर्तियों का आयोजन हर साल करती है। CHSL भर्ती 2021 के लिए पहले टियर की परीक्षा 24 मई 2022 से 10 जून के बीच होने जा रही है।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती का आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है और इनमें लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। SSC ने CHSL भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से एकफरवरी 2022 से सात मार्च तक आवेदन मांगे थे और अब इस भर्ती के लिए पहले टियर की परीक्षा 24 मई से 10 जून के बीच होने जा रही है। वहीं MTS भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 22 मार्च 2022 से 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए थे और इस भर्ती के लिएपहले टियर की परीक्षा पांच जुलाई 2022 से 22 जुलाई तक होगी। अगर आप भी इन भर्तियों में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :

SSC ने CHSL भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी जारी करनी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आयोग ने कुछ जोन के अभ्यर्थियों के ही परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी साझा की है। आयोग एकसे दो दिन के भीतर सभी जोन के अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी जारी कर सकती है। जबकि अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। वहीं MTS भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी परीक्षा से तकरीबन दो सप्ताह पहले और अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इन भर्तियों से जुड़े अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

CHSL भर्ती में कितना जा सकता है कटऑफ :

SSC द्वारा इससे पहले आयोजित की गई CHSL भर्ती 2020 के टियर 1 की परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 141.88 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 114.16 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 108.88 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 139.46 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 117.59 मार्क्स का गया था। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि CHSL भर्ती 2021 में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 143 से 148 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 116 से 122 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 109 से 114 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 140 से 145 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 119 से 124 मार्क्स के बीच रह सकता है। MTS भर्ती में क्या हो सकता है कटऑफ का गणित :

विज्ञापन

SSC ने इस बार MTS भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या परीक्षा से पहले जारी कर दी है और साथ ही इस बार CBIC एवं CBN में कॉन्स्टेबल के 3603 पदों पर भी भर्ती  निकाली गई है। इस बार MTS भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती से भी कम हो गई है।हालांकि इस बार हवलदार के भी 3603 पदों पर भर्ती होनी है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार MTS भर्ती का कट ऑफ इसकी पिछली भर्ती की ही तरह रह सकता है और अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 80 से 85 मार्क्स स्कोर करने चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजनकर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें