उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही राज्य में कई पदों पर भर्ती करने वाली है। पुलिस विभाग में होने वाली इन भर्तियों का स्टेट्स कुछ दिनों पहले ही UPPBPB ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया था। UPPBPB द्वारा राज्य में की जाने वालीइन भर्तियों में सबसे ज्यादा सीटें कॉन्स्टेबल के पदों के लिए हैं। दरअसल UPPBPB राज्य में जल्द ही कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती करने वाली है। इस भर्ती के जरिए राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPPBPB इस भर्ती के लिए अगले महीने तक नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। साथ ही इन रिपोर्ट्स की मानें तो इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर के महीने तक आयोजित की जा सकती है। हालांकि इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में UPPBPB ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबलभर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप आज ही
UP Police Constable Batch-Join Now को सब्सक्राइब करें।
चयन प्रक्रिया पूरा होने में लग सकता है कितना समय :
उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाने वाली इस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया पूरा होने में तकरीबन एक से डेढ़ साल का वक्त लग सकता है। दरअसल राज्य में UPPBPB द्वारा इससे पहले 2018 में आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती में नोटिफिकेशन से लेकर फाइनल रिजल्ट जारी करने में बोर्ड ने तकरीबन डेढ़ साल का वक्त लगाया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती को पूरा करने में भी एक से डेढ़ साल का वक्त लग सकता है।
क्या हो सकता है रिक्तियों की संख्या का गणित :
कॉन्स्टेबल भर्ती में राज्य के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) को 21 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 02 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा सकता है।इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल के 26,210 पदों पर होने वाली भर्ती में SC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 5504 सीटें, ST श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 524 सीटें, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 7076 सीटें और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 2621 सीटें आरक्षित हो सकती हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की
safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।