फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA 2022: NDA के जरिए सेना में जाने के बाद किन पदों पर मिलता है काम करने का मौका और सेना में नीचे से ऊपर तक रैंकों का क्या है क्रम

Sat, 15 Jan 2022 05:07 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रह NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस परीक्षा के लिए आयोग ने आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2021 से शुरू की थी और अभ्यर्थियों से 11 जनवरी 2022 तक आवेदन मांगे थे।
 
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अब आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया जा सकता है। NDA/NA I 2022 के लिए UPSC ने आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2021 से शुरू की थी और अभ्यर्थियों से 11 जनवरी 2022 तक आवेदन मांगे थे। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन इस परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, वैसे अभ्यर्थी 18 जनवरी 2022 से 24जनवरी के बीच अपना आवेदन वापस ले सकते हैं। अगर आप भी NDA/NAया किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। सफलता कुछ ही समय में NDA/NA 2022 भर्ती की तैयारी के लिए भी स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है। साथ ही सफलता के NDA Online Coaching Classes- Join Now के जरिए भी आप घर बैठे किसी भी परीक्षा की कंप्लीट तैयारी शुरू कर सकते हैं।

किन पदों पर मिल सकता है काम करने का मौका :

इस परीक्षा में चयनित होकर आर्मी विंग में जाने वाले कैडेट्स को पहले राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 3साल की पढ़ाई और ट्रेनिंग दी जाती है और फिर इसके बाद एक साल की ट्रेनिंग के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी में भेज दिया जाता है। यहाँ से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैडेट्स को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन दिया जाता है। लेफ्टिनेंट के पद के बाद कैडेट्स सेना में कैप्टेन, मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल, कर्नल, ब्रिगेडियर, मेजर जनरल,लेफ्टिनेंट जनरल तथा जनरल के पद तक जा सकते हैं। ये पद बढ़ते हुए क्रम में दिए गए हैं और सेना में जनरल का पद सबसे ऊपर आता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:     
NDA सैलरी     
विज्ञापन

NDA सिलेबस    
NDA एलिजिबिलिटी    
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें

मिलेगी शानदार सैलरी :

NDA में चयनित होने के बाद सैन्यबलों में अफसर के पद पर कमीशन प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को काफी शानदार सैलरी मिलती है। हालांकि, अभ्यर्थियों को कमीशन प्राप्त करने के लिए पहले 4साल की पढ़ाई और ट्रेनिंग से गुजरना होता है। इस दौरान पहले 3 साल में अभ्यर्थियों को कोई सैलरी या स्टाइपेंड नहीं मिलता है। 3 साल की अवधि पूरा करने के बाद कैडेट्स को 1 साल तक IMAसे ट्रेनिंग करनी होती है। इस दौरान कैडेट्स को 56,100रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किये जाते हैं। ट्रेनिंग के बाद कैडेट्स को सेना मेंलेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन दिया जाता है और उन्हें दसवें(10) पे लेवल के अनुसार 56,100रुपये से 1,77,500 रुपए तक की सैलरी मिलती है। सैलरी के साथ इन्हें सैन्य सेवा वेतन (MSP) के रूप में 15,500 रुपये की अतिरिक्त राशि तथा अन्य कई तरह के लाभ एवं भत्ते भी मिलते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल या UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें