फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home guard Recruitment 2022: यूपी होमगार्ड विभाग में क्या है रिक्तियों की संख्या का गणित और एक होमगार्ड जवान को करने होते हैं कौन से काम, जानें यहाँ

Sun, 08 May 2022 07:32 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए जल्द ही बहाली निकल सकती है। राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त तकरीबन 32 हजार पद खाली पड़े हैं।
 
विज्ञापन
Home gaurd recruitment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के होमगार्ड विभाग में खाली पड़े 32 हजार से भी अधिक पदों पर जल्द ही भर्ती निकल सकती है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और अगले 100 दिनों के भीतर होमगार्ड जवानों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि रिक्त पदों को भरने के लिए हर साल सात हजार पुरुष और चार हजार महिलाओं की भर्ती की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

क्या है रिक्तियों की संख्या का गणित :

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में होमगार्ड जवानों का अहम योगदान है और इस समय राज्य के होमगार्ड विभाग में कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। हालांकि वर्तमान में इस विभाग में लगभग 85,000 जवान ही कार्यरत हैं। साथ ही हर वर्ष 3 से 4 हजार जवान रिटायर भी हो रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस वक्त राज्य के होमगार्ड विभाग में तकरीबन 32 हजार पद खाली हैं और इन खाली पदों की संख्या में निरंतर वृद्धि भी हो रही है।

होमगार्ड जवान को करने होते हैं कौन से काम :

किसी भी राज्य में पुलिस बलों की सहायता करने के लिए होमगार्ड विभाग का गठन किया जाता है। राज्यों में होमगार्ड जवान की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ती है और वे इसके लिए उस राज्य के पुलिसबल की सहायता करते हैं। हालांकि इस विभाग के जवानों को पुलिस विभाग की तुलना में सीमित अधिकार मिले हुए हैं। एक होमगार्ड जवान को ट्रैफिक संभालने तथा अन्य अवसरों पर कानून व्यवस्था की स्थिति संभालने के लिए पुलिस अफसरों के निर्देशों पर काम करते हुए देखा जा सकता है। होमगार्ड विभाग के जवानों की नियुक्ति स्थायी नहीं होती है और ये जितने दिन काम करते हैं, इन्हें उतने ही दिन की सैलरी मिलती है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ NDA/NA, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें