फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Exam 2022 : ग्रुप D भर्ती में क्या होता है सवालों का स्तर और जनरल अवेयरनेस एवं करेंट अफेयर्स से पूछे जा सकते हैं किस तरह के प्रश्न, जानें यहाँ

Wed, 23 Feb 2022 03:15 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में आवेदन मांगे गए थे और इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15करोड़ अभ्यर्थियों में आवेदन किया था।
 
विज्ञापन
RRB - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और ये अभ्यर्थी काफी समय से इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं।यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती से संबंधित सभी समस्याओं को दूर करने के बाद रेलवे जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर सकती है। मार्च 2019 में ही निकली इस भर्ती केआयोजन में काफी विलंब हो चुका और अभ्यर्थी इस वजह से काफी परेशान हैं। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे इस भर्ती से जुड़ी अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान करने के तुरंत बाद इसके लिए परीक्षा आयोजित करेगी और साथ ही इसकी पूरी चयन प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी कोबेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D FREE Mock Test की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयारकर सकते हैं।

क्या होता है सवालों का स्तर :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाले CBT 1 के सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस के टॉपिक्स से दसवीं के लेवल केप्रश्न पूछे जाएंगे। अधिसूचना में अन्य विषयों के प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलता हैइसलिए इसमें अभ्यर्थियों से 10वीं के स्तर के ही प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थी सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

जनरल अवेयरनेस एवं करेंट अफेयर्स से पूछे जाते हैं कैसे प्रश्न :

इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस एवं करेंट अफेयर्स से 20 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए इस परीक्षा में पूछे जा सकने वाले जनरल अवेयरनेस एवं करेंट अफेयर्सके कुछ प्रश्न आगे दिए गए हैं :

Q.1 पहला क्रिकेट विश्वकप कब हुआ था और इसे किसने जीता था?

विज्ञापन

उत्तर : 1975, वेस्टइंडीज
Q.2 कंप्यूटर का दिमाग किसे कहा जाता है?
उत्तर : CPU
Q.3 आजाद हिन्द फौज की स्थापना कहाँ हुई थी?
उत्तर : सिंगापुर में
Q.4 कनाडा का राष्ट्रीय खेल क्या है?
उत्तर : आइस हॉकी
Q.5 भारत में हरित क्रांति के जनक कौन थे?
उत्तर : एम्.एस.नाथन
Q.6 साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर : अमृता प्रीतम
Q.7 इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : चेतन घाटे। 
Q.8 मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर : 20 फरवरी
Q.9 भारत के बाद UPI अपनाने वाला पहला देश बन गया है?
उत्तर : नेपाल
Q.10 प्रथम श्रेणी के पहले ही मैच में तिहरा शतक लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर : साकिब उल गनी

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे ग्रुप D, यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करकेसफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भीउपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें