फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 6570 पदों पर भर्ती

Tue, 30 Sep 2014 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में जूनियर इंजीनियर और सीनियर सेक्शन इंजीनियर बनने का इंतजार है तो जल्दी करिए। रेलवे ने बेरोजगारों के लिए नौकरी का शानदार मौका उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन


पी-वे, सिविल, वर्क्स, ब्रिज, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, रिसर्च, वर्कशॉप, डीजल, टीआरडी, टीआरएस, डिजाइन और ड्राइंग, कैरिज एंड वैगन, डीजल मैकेनिकल, लोको, एस्टीमेटर, सिगनल, टेलीकम्युनिकेशन, ट्रैक मशीन, रिसर्च इंट्रूमेशन, प्रिंटिंग प्रेस और चीफ डिपो मैटेरियरल सुपरिटेंडेंट समेत करीब 30 श्रेणियों में 6570 रिक्त पदों की घोषणा रेलवे बोर्ड ने की है। यह भर्तियां सभी 20 रेलवे भर्ती बोर्ड मिलकर करेंगे।

इसके साथ ही भर्ती बोर्ड पहली बार दोनों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार करेंगे। इसके कारण आवेदक 19 अक्तूबर को रात 11.59 बजे तक नौकरी का फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने बाद होंगी भर्ती परीक्षाएं

ऑनलाइन आवेदन के कारण दोनों पदों की भर्ती परीक्षाएं तीन महीने बाद दिसंबर में ही करा ली जाएंगी। दूसरी ओर रेलवे बोर्ड की इस पहल से यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि निकट भविष्य में रेलवे भर्ती बोर्ड की दूसरी परीक्षाओं के आवेदन की प्रक्रिया भी देर-सबेर ऑनलाइन हो जाएगी।

जूनियर इंजीनियर और सीनियर सेक्शन इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती करीब दो साल बाद होने जा रही है। साथ ही यह पहला मौका है जबकि इन पदों के लिए बड़े पैमाने पर रिक्त घोषित किए गए हैं। इसमें भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी काफी मौके हैं। हालांकि, एक आवेदक एक ही भर्ती बोर्ड में आवेदन कर सकेगा। रेलवे के इस फैसले से ज्यादा लोगों के नौकरी पाने का रास्ता खुलेगा।

रेलवे बोर्ड ने कहा कि सभी वैध आवेदकों को एसएमएस और ई-मेल के जरिए प्रवेश पत्र भेजा जाएगा। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान के प्रमाण पत्र लेकर आने होंगे। यह न होने पर दिक्कत खड़ी हो सकती है। केंद्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षार्थियों को जालसाजों, कोचिंग संचालकों और आरआरबी की फर्जी वेबसाइट जैसी धोखाधड़ी से भी सावधान रहने को भी कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें