फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में क्लर्कों की भर्ती, तुरंत करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ इंडियन बैंक ने प्रोबेशनरी क्लर्कों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत स्नातक स्तर पर आवेदकों के पास विज्ञान वर्ग में न्यूनतम 55 प्रतिशत अथवा कला वर्ग में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक का होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदन करने वाले सभी आवेदकों को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। इन पदों के लिए आयु सीमा अधिकतम 26 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयु का निर्धारण 31 जुलाई, 2014 से किया जाएगा। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। इन पदों के लिए प्रोबेशन समय छह माह का होगा। क्लर्क के पदों के लिए 7,200 से 19,300 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए इस तरह से करें आवेदन

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जायेंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए साउथ इंडियन बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन को पूर्णरूप से भरकर उसका प्रिंटआउट आवश्यक दस्तावेजों और डीडी के साथ दिए गए पते पर भेजें।

ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर, 2014 से 04 अक्टूबर, 2014 के मध्य किए जा सकते हैं, तथा पूर्णरूप से भरे हुए आवेदनपत्र का प्रिंटआउट भेजने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2014 है।

ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार साउथ इंडियन बैंक की वेबसाइट  http://www.southindianbank.com/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें