पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रायोजित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, मेरठ (उत्तर प्रदेश) में 417 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों में अधिकारी वर्ग-I के 163 पद, अधिकारी वर्ग-II के 19 पद, अधिकारी वर्ग-III के 05 पद व क्लर्क के 230 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है।
विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान तथा क्षेत्रीय भाषा 'हिंदी' का ज्ञान होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों में अधिकारी वर्ग-I के लिए 14,500 से 25,700 रुपये, अधिकारी वर्ग-II के लिए 19,400 से 28,100 रुपये, अधिकारी वर्ग-III के लिए 25,700 से 31,500 रुपये व कार्यालय सहायक के लिए 7,200 से 19,300 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।