UKSSSC CGL Recruitment रिक्तियों का विवरण
उत्तराखंड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य लिखित परीक्षा के माध्यम से आयोग के विभिन्न विभागों में कुल 219 रिक्तियों को भरना है। यूकेएसएसएससी सीजीएलई 2023 लिखित परीक्षा अस्थायी रूप से दिसंबर 2023 में आयोजित होने वाली है। पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
-
सहायक समाज कल्याण अधिकारी - 16 रिक्तियां
-
सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी - 05 रिक्तियां
-
रीडर - 07 रिक्तियां
-
मुंसरिम - 07 रिक्तियां
-
कार्यालय सहायक III - 10 रिक्तियां
-
सहायक समीक्षा अधिकारी - 03 रिक्तियां
-
फोरमैन पेरिसमपट्टी - 01 रिक्ति
-
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी - 137 रिक्तियां
-
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी - 33 रिक्तियां
UKSSSC CGL Recruitment आयुसीमा
यूकेएसएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष पद के अनुसार होगी, जबकि अधिकतम आयु 42 वर्ष होगी।
UKSSSC CGL Recruitment शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उत्तराखंड अधिवास या उत्तराखंड राज्य में स्थित रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी है।
UKSSSC CGL Recruitment आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।
UKSSSC CGL वेतन
यूकेएसएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये हर महीने वेतन लेवल 5 के मुताबिक दिया जाएगा। जबकि फोरमैन पेरिसमपट्टी पद के लिए चयनित उम्मीदवार को लेवल 06 के मुताबिक 112400 रुपये का वेतन दिया जाएगा।