फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET Answer Key 2021: उत्तर कुंजी के बाद जानिए क्या होगी अगली प्रक्रिया और कब आएंगे परीक्षा के परिणाम?

Thu, 27 Jan 2022 08:31 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPTET Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (UPTET) का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
UPTET Answer Key 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPTET Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने गुरुवार 27 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (UPTET) की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला आपको बता रहा है कि उत्तर कुंजी के जारी होने के बाद अब क्या होगी आगे की प्रक्रिया

विज्ञापन

UPTET Answer Key 2021:  23 जनवरी को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (UPTET) का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में करीब 20 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 

UPTET Answer Key 2021:  क्या होगी आगे की प्रक्रिया?
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण अब जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा देगा। उम्मीदवार अपनी आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर 1 फरवरी, 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। 

UPTET Answer Key 2021:  23 फरवरी को आएगी अंतिम उत्तर कुंजी
प्राधिकरण की ओर से उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति पर समीक्षा के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। समीक्षा के बाद समिति 21 फरवरी, 2022 तक अपना काम पूरा करेगी। इसके पश्चात 23 फरवरी, 2022 को एक अंतिम उत्तर कुंजी (फाइनल आंसर की) जारी की जाएगी। इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति की कोई भी सुविधा नहीं दी जाएगी। 

UPTET Answer Key 2021:  कब आएंगे परिणाम?
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (UPTET) के परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे। यह परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी पर ही आधारित होंगे। उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी से मिलान कर के भी अपने परिणाम का अंदाजा लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

UPTET Answer Key 2021:  शिक्षक के पदों पर मिलेगी नियुक्ति 
यूपीटीईटी परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से यूपी सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) कक्षाओं को पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें