फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Technical Assistant: तकनीकी सहायक के 3400+ पदों पर बंपर भर्ती, आज से करें आवेदन; जानें रिक्ति विवरण

Wed, 01 May 2024 05:55 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Technical Assistant 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने राज्य भर में तकनीकी सहायक ग्रुप सी के 3400+ पदों को भरने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSSSC Technical Assistant 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Technical Assistant 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने तकनीकी सहायक परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 01 मई से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (upsssc.gov.in.) के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम 31 मई, 2024 निर्धारित है। भुगतान की अंतिम तिथि 6 जून है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य तकनीकी सहायक परीक्षा द्वारा कुल 3446 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

पात्रता मापदंड
आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 1 जून 2024 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट राज्य सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार लागू है।

शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवारों के पास कृषि/बागवानी/वानिकी में स्नातक डिग्री या कृषि इंजीनियरिंग में बी.टेक होना चाहिए। इसके साथ ही यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का स्कोर कार्ड होना चाहिए।  

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों वाली चयन प्रक्रिया में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसमें एक लिखित परीक्षा, एक दस्तावेज़ सत्यापन दौर और उसके बाद एक चिकित्सा परीक्षा शामिल है।

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन कर रहें उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

UPSSSC Technical Assistant 2024: कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'लाइव विज्ञापन' खंड पर क्लिक करें।
  • कराधान सहायक के पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें