फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Recruitment 2023: एक्स-रे तकनीशियन के लिए कुल 384 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Sat, 17 Jun 2023 04:09 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने एक्स-रे तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
upsssc - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने एक्स-रे तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।  इसकी आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार एक्स-रे तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए 05 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment 2023: कुल पद

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 384 एक्स-रे तकनीशियन पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया upsssc.gov.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है।

UPSSSC Recruitment 2023: आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो वो 18 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी मानकों अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगी।

UPSSSC Recruitment 2023: पात्रता

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश राज्य चिकित्सा परिषद से एक्स-रे में डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पूर्ण किया होना चाहिए।

 
विज्ञापन

UPSSSC Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया

ये आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित है। इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) की वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया निम्न रूप से पूरी की जा सकती है :-
 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, “Notifications” पर क्लिक करें
  • 02-Exam/2023 के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
  • फिर रजिस्टर कर, लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • अंत में शुल्क का भुगतान कर, विवरण जांचें और जमा करें।
  •  फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट अवश्य लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें