फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2021: परिणाम जारी, अभ्यर्थी इस सीधी लिंक की मदद से देख सकते हैं अपना रिजल्ट

Thu, 28 Oct 2021 06:26 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC PET 2021:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राज्य सेवा आयोग, प्रारंभिक पात्रता परीक्षा या यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2021 आज - 28 अक्टूबर, 2021 घोषित किया गया है। पीईटी परीक्षा 24 अगस्त, 2021 को सभी के लिए दो पालियों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अब स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने आज 28 अक्तूबर, 2021 को यूपीपीईटी का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-2021 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। ध्यान रहे कि आयोग ने यूपी पीईटी 2021 परीक्षा 24 अगस्त 2021 को दो पालियों में आयोजित की है।

विज्ञापन

इससे पहले, पाली 1 और 2 के लिए सभी श्रृंखलाओं का प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी 24 अगस्त को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 31 अगस्त तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 संशोधित उत्तर कुंजी 16 अक्तूबर, 2021 को जारी की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 17 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि पीईटी स्कोरकार्ड की वैधता यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम घोषित होने की तारीख से एक वर्ष के लिए है। सफल उम्मीदवार एक वर्ष की अवधि के भीतर यूपी राज्य द्वारा जारी विभिन्न विज्ञापन के तहत भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। 

यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2021: अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • 'समाचार और अलर्ट' अनुभाग पर जाएं।
  • UPSSSC PET परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर, पंजीकरण विवरण जमा करें।
  • यूपी पीईटी परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए कुछ प्रिंटआउट लें।
परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन

परिणाम जारी होने के बाद क्या है अलगा चरण
इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पीईटी का परिणाम जारी होने के बाद आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां निकालीं जाएंगी। अभ्यर्थी पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को आयाेग द्वारा मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें