उत्तर प्रदेश में यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (PET) लागू किया गया है जिसके लिए 20 अगस्त को पहली बार राज्य भर में परीक्षा का आयोजन भी होना है। इस परीक्षा के लिए महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के करीब 21 लाख आवेदन हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन होने के बाद आयोग ने इस एग्जाम को दो पालियों में पूरा कराने का फैसला किया। इन तमाम बातों की जानकारी तो आप लोगों को होगी लेकिन आज हम आपको आयोग द्वारा हाल में जारी की गई आवश्यक जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे शायद ही आप जानते हो। इससे पहले अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी और रीविजन करना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रहे
फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं।
कब और क्या जारी की थी आयोग ने आवश्यक सूचना
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हाल ही में एक आधिकारिक सूचना जारी कर जानकारी दी गई थी कि पीईटी 20 अगस्त को दो पालियों में सम्पन्न कराया जाएगा और साथ ही ये भी बताया गया था कि आयोग अभ्यर्थिय़ों की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद पीईटी को पूरे कोरोना नियमों के साथ करवाएगा और इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरतेगा। ऐसे में परीक्षार्थियों का भी फर्ज है कि वो भी सभी नियमों और खासतौर पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और मास्क लगाकर ही एग्जाम सेंटर आएं। आयोग ने इसके लिए एडमिट कार्ड पर अभी कोई जानकारी स्पष्ट नहीं दी है लेकिन अनुमान है कि परीक्षा से एक हफ्ते पहले अभ्यर्थियों को एडमिट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
कैसे करें फ्री में पीईटी की तैयारी
अगर आप अपनी परीक्षाओं की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, UPSSSC PET, CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है। आप अपने फोन में
Safalta App डाउनलोड कर यहां चल रहे फ्री कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।