वर्ष 2021 में पहली बार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आयोजित की गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। आयोग की ओर से भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में मोहर्रिर के सैकड़ों पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इन पदों पर बारहवीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकेंगे। हालांकि इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं,जिनके पास पीईटी - 2021 का वैध प्रमाणपत्र होगा। ऐसे में अगर आपके पास भी पीईटी 2021 का सर्टिफिकेट है और आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है तो आप इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं, जिसकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 29 अक्तूबर 2022 से हो जाएगी। भर्ती संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग ने पीईटी 2022 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वो जल्द से जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसका आयोजन 15 और 16 अक्तूबर को किया जाएगा। इसलिए अगर आप यह परीक्षा देने जा रहे हैं तो उम्मीदवार सफलता डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई UPSSSC Free PET Ebook - Download Now की मदद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UPSSSC PET Syllabus 2022
आवेदन शुल्क व पदों का विवरण
इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसके लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी, ई.डब्लू.एस., एससी, एसटी व शारीरिक अक्षम कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 25 रुपए का शुल्क भुगतान करना होगा। इस भर्ती में अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के क्रमश: 41, 21, 09 12 और 2 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अवश्य विजिट कर लें।
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।