कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की सीजीएल भर्ती के आवेदन का समय नजदीक आ चुका है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए की पात्रता रखते हैं और किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं उन्हें जल्द से जल्द 13 अक्तूबर 2022 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइटस पर जाकर अपना ऑनलाईन पंजीकरण व शुल्क भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। गौरतलब है कि एसएससी द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रतिवर्ष कई तरह की भर्तियां आयोजित की जाती हैं। इनमें से एक संयुक्त स्नातक स्तर भर्ती (SSC CGL) की परीक्षा भी होती है। इस परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं जिन्हें प्री व मेंस एग्जाम से होकर गुजरना होता है। इस भर्ती के जरिए युवाओं को देश के बड़े - बड़े केंद्रीय कार्यालयों में सरकारी नौकरी हासिल करने का मौका मिलता है। भर्ती संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट को देख सकते हैं। वहीं अगर आप एसएससी की CGL भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा देना चाहते हैं तो आप इसकी बेहतर तैयारी के लिए देश के जाने - माने लर्निंग प्लेटफार्म सफलता डॉट कॉम की अनुभवी फैकल्टी द्वारा चलाए जा रहे खास SSC CGL 2022 - Join Now कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।
देखें किस वर्ष कितने पदों पर निकली हैं भर्तियां?
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से वर्ष 2022 में निकाली गई कंबाइड ग्रेजुएट लेवल भर्ती में पिछले कई वर्षों की तुलना में इस बार सबसे अधिक पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। पुरानी भर्तियों के पदों की संख्या को देखें तो वर्ष 2012 में जहां 16 हजार से अधिक पद भरे गए थे, वहीं 2013 , 2014 , 1015, 2016, 2017, 2018, 2019, 2020 में क्रमश: 15146, 15459, 8511, 10661, 8125, 11271, 8582, 6506 पदों पर ही भर्ती हुई थी। ऐसे में साल 2022 में 20,000 से अधिक पदों पर कराई जा रही इस भर्ती में उम्मीदवारों को चयन की संभावनएं भी बढ़ जाती है। इसलिए कैंडिडेट्स को जल्द से जल्द इन पदों पर आवेदन करके तैयारी की शुरुआत कर देनी चाहिए।
ये भी देखें-
कैसे बनाएं SSC CGL क्रैक करने के लिए रणनीति?
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UPSSSC PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।