किन पदों के लिए अनिवार्य है PET परीक्षा?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। यदि आप निम्नलिखित पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो पीईटी में शामिल होना आपके लिए जरूरी है:
- राजस्व लेखपाल
- ग्राम पंचायत अधिकारी
- वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक
- आईटीआई अनुदेशक
- सहायक बोरिंग टेक्नीशियन
- एक्स-रे टेक्नीशियन
- एग्रीकल्चर असिस्टेंट
- राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट
- अकाउंटेंट एवं ऑडिटर
- गन्ना विभाग में सर्वेयर
- यूपी एएनएम एवं मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग
- सम्मिलित तकनीकी सेवाएं
इन सभी Group 'C' पदों पर आवेदन के लिए पीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य शर्त है। पीईटी क्वालीफाई किए बिना इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
यूपीएसएससी पीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी के लिए शुल्क 185 रुपये, एससी/एसटी के लिए 95 रुपये और दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये है।
UPSSSC PET 2025 Form Link: यूपी पीईटी 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाएं।
- "UP PET 2025 ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
- बुनियादी विवरण के साथ रजिस्टर करें।
- लॉग इन करें, आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- विवरण सत्यापित करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें और प्रिंट करें।