फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2022: ंक्या आप जानते हैं पीईटी के बाद कितनी सैलरी वाली नौकरी में आवेदन करने का मिलता है मौका

Wed, 28 Sep 2022 01:19 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

पीईटी 2022 का आयोजन 15 व 16 अक्तूबर 2022 को किया जाना है। राज्य में पहली बार PET 24 अगस्त 2021 को आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन
UPSSSC PET 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। दरअसल उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है। इसलिए अभ्यर्थी बढ़चढ़ कर इस परीक्षा में हिस्सा लेतेहैं। राज्य में पहली बार PET का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था और इसका स्कोरकार्ड 28 अक्तूबर  2022 को जारी किया गया था। PET के स्कोरकार्ड की वैल्यू एक साल तक होती है इसलिएUPSSSC अब राज्य में दूसरी बार PET आयोजित करने जा रही है। PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और इसका आयोजन 15 एवं 16 अक्तूबर  2022 को किया जाना है। वहीं अगर आप भी PET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET Ebook Course - Download Now की सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

इस साल दोगुनी हो सकती है प्रतिस्पर्धा :

PET 2022 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल PET में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 37 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं पीईटी 2021 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 17 लाख के आसपास थी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 में शामिल होने अभ्यर्थियों को जबरदस्तप्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

इस टेस्ट के बाद मिल सकती है कितनी सैलरी वाली नौकरी :

PET उन पदों के लिए आयोजित की जाती है जिनका वेतन पे स्केल 1 (5200-20200) ग्रेड पे 1900 / - से ज्यादा और पे स्केल 2 (9300-34800) ग्रेड पे 4600 / - से कम है। यानी अभ्यर्थियों को PET में सफल होने के बाद पे स्केल 1 (5200-20200) ग्रेड पे 1900 / - से ज्यादा और पे स्केल 2 (9300-34800) ग्रेड पे 4600 / - से कम सैलरी वाली नौकरीयों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। साथ ही इन भर्तियोंमें चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को मूल वेतन के अलावा, डीए, एचआरए, यात्रा भत्ता जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ मिलता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, UPSSSC PET, SBI क्लर्क रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें