कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा अक्तूबर महीने में होने जा रही है। इस भर्ती के जरिए कुल 835 पदोंको भरा जाना है और इसके लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच आयोजित की जाएगी। दिल्ली पुलिस में निकली हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल की इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल पिछले कुछ सालों से दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती नहीं निकली थी। इसलिए इस भर्ती में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में या दिल्ली पुलिस में निकली हेड-कॉन्स्टेबल तथा कॉन्स्टेबल की अन्य भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable Ebook - Download Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
ऐसे अभ्यर्थियों को किया जा सकता है इसमें शामिल होने से वंचित :
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थियों को SSC इस परीक्षा में शामिल होने से वंचित कर सकती है। दरअसल इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को ऐसा स्कैन कलर पासपोर्ट साइजफोटो अपलोड करना था, जो JPEG फॉर्मेट में हो और उसका साइज 20 KB से 50 KB के बीच का हो। यह फोटो 3.5 सेमी चौड़ी और 4.5 सेमी लंबी हो और बिना टोपी, चश्मे के होना चाहिए था। साथ हीफोटो तीन महीने से अधिक पुरानी भी नहीं होनी चाहिए थी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अपना फोटो इन तय नियमों के अनुसार नहीं अपलोड किया है, उनका आवेदन रद्द किया जा सकता है और उन्हें परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा सकता है।
क्या होगी चयन प्रक्रिया :
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 100 अंक के कंप्यूटर बेस्डटेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। CBT में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। फिजिकल टेस्ट सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर का होगा। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को 25 अंकोके टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना और इसके बाद अभ्यर्थियों को चौथें और आखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिकनोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, PET, NDA/NA, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगीपरीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।