फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2021: लाखों उम्मीदवारों को राहत, फीस जमा करने की तारीख बढ़ी

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  (UPSSSC ) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के लिए आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है जिसके बाद अब उम्मीदवार 25 जून 2021 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSSSC PET Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  (UPSSSC ) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के लिए आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है जिसके बाद अब उम्मीदवार 25 जून 2021 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। आयोग द्वारा एक नोटिस जारी कर ये जानकारी दी गई। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया आज आधी रात तक खत्म हो जाएगी। वहीं, नोटिस में ये भी बताया गया कि अभी तक लगभग 26 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है जिनमें 17 लाख से अधिक उम्मीदवार ही अपना आवेदन अंतिम रूप से सबमिट कर पाए हैं। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के ऐप्लीकेशन पूरे न हो पाने के कारण आयोग ने फीस जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाई है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तारीखें 
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि- 25 मई 2021 
आवेदन की अंतिम तारीख- 21 जून 2021 
फीस जमा करने की अंतिम तारीख- 25 जून 2021
आवेदन पत्र में गलती होने पर सुधार करने की अंतिम तिथि- 28 जून 2021 

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता और आयु सीमा 
इस एग्जाम के लिए दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पास युवा आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने एक जुलाई 2021 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूरी कर ली हो और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक ना हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।  
 
आखिर क्यों जरूरी है ये परीक्षा 
PET में एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद UPSSC की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में असफल होने वाले उम्मीदवारों को किसी दूसरे एग्जाम में आवेदन करने के लिए पूरा बायोडाटा देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पीईटी के बाद उम्मीदवारों को केवल मुख्य परीक्षा/शारीरिक परीक्षण/कौशल परीक्षा (जो भी भर्ती के अनुसार लागू हो) के लिए उपस्थित होना होगा। 
विज्ञापन


PET किन भर्तियों के जरूरी है 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की समूह-ग की सभी भर्तियों के साथ ही, जिन पदों का ग्रेड-पे 4600 या इससे कम होगा, उनके लिए भी पात्रता परीक्षा अनिवार्य कर दी गई है जिसमें यूपी असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर, राजस्व लेखपाल, चकबंदी लेखपाल और विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं। 

कैसे करें तैयारी 
अगर आप इस एग्जाम की पक्की तैयारी कर परीक्षा में अच्छा स्कोर हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दिल्ली की अनुभवी फैकल्टी की पूरी टीम द्वारा चलाए जा रहे PET एग्जाम के स्पेशल बैच को तुरंत ज्वॉइन कर लेना चाहिए। जहां आपको
दिल्ली के शिक्षकों के साथ 220 घंटे की लाइव क्लासेस।,एक्सपर्ट द्वारा तैयार 220 से भी अधिक पीडीएफ नोट्स, अभ्यर्थियों के लिए फ्री मॉक टेस्ट की सुविधा और परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रकार के कन्फ्यूजन के लिए फ्री काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी। आप इस इस पर UPSSSC-PET क्लिक कर बैच से जुड़ सकते हैं।  इसके अलावा आप safalata app के जरिए भी कोर्स का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें