प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आयोजन में अब लगभग 20 दिनों का समय बचा है। ऐसे में इसमें शामिल हो रहे अभ्यथियों को अब परीक्षा की चिंता सताने लगी है। गौरतलब है कि राज्य में पहली बार 20 अगस्त को PET का आयोजन होना है और इसमें शामिल होने के लिए लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए PET को अनिवार्य कर दिया गया है और UPSSSC अगले कुछ दिनों में बंपर भर्तियां निकालने वाली है। इसलिए अभ्यर्थियों का भविष्य बहुत हद तक अब PET में उनके प्रदर्शन के ऊपर निर्भर करता है। अभ्यर्थियों को PET में शामिल होने से पहले इस परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारियों पर ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अगर आप भी इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं और आपको बाकी बचे दिनों में बेहतर तैयारी करनी है, तो आपको तुरंत
इन बातों का रखें खास ध्यान :
उत्तर प्रदेश में पहली बार PET का आयोजन हो रहा है, ऐसे में इस परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।
परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग :
इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के मार्क्स काटे जाएंगे। इसलिए इसमें शामिल हो रहे अभ्यर्थियों का इस बात का खास ध्यान रखने की जरूरत है कि उनके उत्तर गलत ना हों। UPSSSC द्वारा PET के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।
इस स्तर के पूछे जाएंगे प्रश्न :
PET 2021 के सिलेबस के मुताबिक इस परीक्षा में पूछे जाने वाले 15 टॉपिक्स में से 9 टॉपिक्स के प्रश्नों के कठिनाई का स्तर NCERT द्वारा निर्धारित सेकंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा। इन 9 टॉपिक्स में इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी तथा जनरल इंग्लिश शामिल है।
परीक्षा में लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था :
PET 2021 में नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था लागू की जाएगी। गौरतलब है कि UPSSSC ने विगत कुछ वर्षों से एक से अधिक पालियों में आयोजित की जा रही परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था लागू की हुई है। PET 2021 का आयोजन भी 2 पालियों में होना है और इसके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में भी यह बात कही गई थी की इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था को लागू किया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
UPSSSC PET, SSC GD, UP SI या अन्य किसी भी परीक्षा में आजकल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसलिए इन परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा जबरदस्त रूप से बढ़ी है। अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो अपनी तैयारी को और भी बेहतर बनाने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट तथा एक्सपीरियंस फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ाया जाता है। आप
सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।