उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा पहली बार आयोजित किए जा रहे प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 20 अगस्त को होगा। हालांकि काफी वक्त से परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं को अब परीक्षा की तारीख करीब आते ही तनाव होने लगा है। दरअसल ये परीक्षा पहली बार हो रही है और अभ्यर्थी इसके सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को लेकर काफी कन्फ्यूज हैं। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों की सहायता के लिए इस आर्टिकल में हम बेहद काम की जानकारी लेकर आए हैं। यहां हम आपको ऐसे 5 टॉपिक्स की लिस्ट बता रहे हैं जिनको पढ़ लेने से आपको UPSSSC PET की परीक्षा में 50 फीसदी अंक आसानी से मिल सकते हैं। इन 5 टॉपिक्स से UPSSSC PET का आधा सिलेबस कवर किया जा सकता है। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।
UPSSSC द्वारा आयोजित हो रही इस परीक्षा में कुल 100 अंक के 100 प्रश्न आते हैं। वे टॉपिक्स जिनको पढ़ने से इस परीक्षा में लगभग आधा सिलेबस कवर हो जाता है। उसमें करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ पैसेज, ग्राफ इंटरप्रटेशन तथा टेबल इंडरप्रटेशन शामिल है। इस परीक्षा में इन 5 टॉपिक्स से 50 अंक के 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा में बेहतर स्कोर करने के लिए इन 5 टॉपिक्स पर खास ध्यान देना चाहिए।
●इस परीक्षा के जनरल अवेयरनेस सेक्शन में भारत के पड़ोसी देश, राजधानियाँ और मुद्राएँ ,भारतीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ,भारतीय संसद ,विश्व संगठन और मुख्यालय ,भारतीय पर्यटन स्थल ,भारतीय कला और संस्कृति ,भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल ,भारतीय अनुसंधान संस्थान ,किताबें और लेखक, पुरस्कार और सम्मान तथा जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C के लिए PET में उतीर्ण होना आवश्यक है , इसलिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर आप इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आपको बेहतर तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाये जा रहे UPSSSC PET स्पेशल कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। इस कोर्स में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 220 घंटे से भी ज्यादा की लाईव इंटरैक्टिव क्लासेस और 220 से भी अधिक डाऊनलोड करने योग्य पीडीएफ स्टडी नोट्स के साथ मुफ़्त साप्ताहिक मॉक टेस्ट सीरीज़ जैसी अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा आप सफलता ऐप के जरिये भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं।