कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने लंबे इंतजार के बाद हाल ही में CPO, CHSL और CGL परीक्षाओं की तारीखों को घोषित किया है। आयोग द्वारा दो जुलाई को जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इन भर्तियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन जुलाई के आखिर और अगस्त के महीने में करवाया जाएगा। SSC ने CPO (दिल्ली पुलिस, CAPFs में सब-इंस्पेक्टर और CISF में ASI) परीक्षा 2019 (पेपर- II) ,
2020 टियर I और SSC CHSL 2020 टियर I की परीक्षाओं के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन साथ ही में ये भी बताया था कि परीक्षा के आयोजन में कोरोना महामारी के सभी नियमों को अपनाया जाएगा।
इन तारीखों को होंगी परीक्षाएं :
SSC द्वारा जारी किये गए नोटिस के मुताबिक CPO 2019 के पेपर- II का आयोजन 26 जुलाई, 2021 को किया जाएगा। इसके अलावा SSC CGL 2020 टियर 1 के लिए परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त 2021 से 24 अगस्त 2021 तक तथा SSC CHSL 2020 TIER I के लिए परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त 2021 से 12 अगस्त 2021 तक किया जाएगा।
क्या फिर से बढ़ सकती हैं परीक्षा की तारीखें :
SSC ने इन भर्तियों के लिए परीक्षा के नई तारीखों की घोषणा तो कर दी है , लेकिन SSC ने अभ्यर्थियों के मन में एक सवाल भी छोड़ दिया है। दरअसल SSC ने इन परीक्षाओं के लिए नोटिस जारी करते समय यह भी घोषणा की है कि यह भर्तियां कोरोना की स्थिति ठीक होने पर जारी की गई है और यदि मामले बढ़ते हैं तो परीक्षाएं स्थगित भी की जा सकती हैं।
क्या हैं इसके मायने :
आयोग ने नोटिस में कोरोना के मामले बढ़ने पर परीक्षा स्थगित करने की बात कही है। लेकिन वर्तमान समय में कोरोना का असर फिलहाल कम है। ऐसे में इसकी तारीखें आगे बढ़ना मुश्किल है। हालांकि कोरोना की तीसरे लहर के आने पर या मामले बढ़ने पर परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर हाल फिलहाल में नहीं आएगी। इसलिए इसकी संभावना कम है कि परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ाया जाए।
कब से मिलेंगे एडमिट कार्ड :
जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है , उनकी सहायता के लिए SSC जल्द ही प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी इसकी सहायता से जान सकेंगे कि उनका परीक्षा किस शहर में किस तिथि को होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले SSC कीआधिकारिक वेबसाइट के जरिये डाऊनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप SSC द्वारा आयोजित किये जाने वाले भर्तियों या अन्य किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो आपको बेहतर तैयारी के लिए
सफलता द्वारा चलाए जा रहे
स्पेशल कोर्सेज को जरूर ज्वाईन करना चाहिए। इन कोर्सेज में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस और पीडीएफ स्टडी नोट्स के साथ अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप सफलता के विभिन्न कोर्सेज सफलता ऐप के जरिये ज्वॉइन कर सकते हैं। इस ऐप को डाऊनलोड करने के बाद आपको फ्री ई-बुक्स तथा मॉक टेस्ट जैसी कई सुविधाएं भी मिलती हैं। तो देर किस बात की आज डाऊनलोड करें
सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे और भी मजबूती।