उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 24 अगस्त को आयोजित की गई थी और अब अभ्यर्थी इसके परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। PET के परिणामों की घोषणा होने के बाद UPSSSC द्वारा मार्च 2022 से पहले लेखपाल के 7882 पदों समेत कुल 22,794 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित की जानी है। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
PET स्कोर कार्ड के क्या हैं फायदे :
उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। गौरतलब है कि UPSSSC इस वक्त राज्य में कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन कर रही है। इसलिए अभ्यर्थियों का PET में सफल होना और उनके पास PET स्कोर कार्ड का होना काफी फायदेमंद होगा। UPSSSC ने मार्च 2022 से पहले राजस्व लेखपाल के 7882 पदों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ , एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर परीक्षा आयोजित करने का ऐलान किया है। साथ ही UPSSSC द्वारा अगले साल तक अन्य कई भर्तियां आयोजित किये जाने का भी अनुमान जताया जा रहा है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :