उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर में ही होनी थी, लेकिन यह परीक्षा तय समय पर नहीं हो सकी। राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती पहली बार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जानी है। UPSSSC इस भर्ती को पहली बार पूरे राज्य स्तर पर एक साथ आयोजित करेगी और इसमें सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। हालांकि, PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल हो सकेंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
इस महीने में नोटिफिकेशन नहीं जारी होने पर हो सकता है काफी विलंब :
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए इस महीने में नोटिफिकेशन नहीं जारी होने पर इसके आयोजन में काफी विलंब हो सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के आखिर तक राज्य में आचार संहिता लागू किया जा सकता है। राज्य में एक बार आचार संहिता लागू होने के बाद इसके खत्म होने तक किसी भी तरह की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जाएगा। ऐसे में अगर इस भर्ती के लिए दिसंबर महीने में नोटिफिकेशन नहीं जारी होता है, तो इसमें काफी विलंब होना तय है।
क्या है लेटेस्ट अपडेट :
लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इस भर्ती के लिए राज्य में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP लेखपाल समेत अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।