फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal: अगर पीईटी में आ गए इतने मार्क्स तो आने वाली इस भर्ती में मिल सकता है आवेदन का मौका

Fri, 04 Nov 2022 05:41 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

अनुमान है कि यूपीएसएसएससी द्वारा जल्द ही लेखपाल के पदों पर भर्ती निकाली जा सकती है। जिसमें पीईटी परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ही मौका मिलेगा। यूपीएसएसएससी द्वारा पीईटी परीक्षा 2022 का इसी माह की 15-16 अक्तूबर को आयोजन करा लिया गया है। 
विज्ञापन
UPSSSC PET - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा का बहुत क्रेज है। लेखपाल की भर्ती निकलने पर 18 से 40 वर्ष तक के लाखों युवा इसके लिए आवेदन करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व प्रशासन विभाग को ग्राम लेखा अधिकारी की फसल डेटा तैयार करने, गांवों के खेतों का आधिकारिक मैप रिवाइज करने, ग्रामीण इलाकों का सर्वे करने आदि के लिए जरूरत होती है। इस पद पर 12वीं पास युवा आवेदन करने योग्य होते हैं। UPSSSC PET परीक्षा स्कोर वाले अभ्यर्थियों को यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है। अब जबकि उत्तर प्रदेश में यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन(UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन करा लिया गया है। तो लेखपाल भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को यूपी लेखपाल परीक्षा 2023 के नोटिफिकेशन का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यूपी में हुए लेखपाल प्रमोशन के बाद 4000 से अधिक लेखपालों के पद रिक्त हो गए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही लेखपाल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। लेखपाल भर्ती से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए कैंडिडेट्स यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। साथ ही इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को अभी से इसकी लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, जिसके लिए उम्मीदवार सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू की गई खास UP Lekhpal Online Classes 2022-23 - Join Now की मदद ले सकते हैं। 

पीईटी में प्राप्त हुए अंक होंगे लेखपाल भर्ती के लिए महत्वपूर्ण

लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके पीईटी 2022 में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके लिए पीईटी परीक्षा में नॉर्मलाइज्ड स्कोर हासिल करना जरूरी होगा। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में यदि किसी भी श्रेणी में यदि उम्मीदवार द्वारा नॉर्मलाइज्ड कटऑफ स्कोर हासिल नहीं किया गया तो उन्हें राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा से बाहर माना जाएगा। लेखपाल भर्ती निकलने के बाद यूपीएसएसएससी द्वारा इस संदर्भ में नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि आयोग द्वारा 8,085 राजस्व लेखपाल के पदों पर 2021 में लिखित परीक्षा 19 जून 2022 को ली गई थी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
यूपीएसएसएससी पीईटी ई-बुक्स
यूपीएसएसएससी पीईटी मॉक टेस्ट 
यूपीएसएसएससी पिछले प्रश्न पत्र 

2021 राजस्व लेखपाल की ये रही थी कटऑफ 

 

श्रेणी

PET-2021 कटऑफ(नॉर्मलाइज्ड स्कोर)

सामान्य वर्ग 

62.96

ओबीसी

62.96

ईडब्ल्यूएस

62.96

अनुसूचित जाति 

61.80

अनुसूचित जनजाति

44.71

महिला       

64.74

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित 

49.84

दिव्यांगजन  

51.12

   

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें