UPSSSC Junior Analyst Medicine Result 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्क विश्लेषक (औषधि) भर्ती की मुख्य परीक्षा का परिणाम आज, 23 सितंबर 2025 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा। यह परीक्षा 2 फरवरी 2025 को राज्यभर में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।