फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Jobs: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी, इंजीनियर्स से लेकर स्नातक तक के लिए मौका; करीब चार हजार पदों पर भर्ती

Tue, 23 Sep 2025 06:29 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank SO Vacancy 2025: इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा बैंक समेत कुल चार बैंकों में स्नातक और इंजीनिर्स के लिए भर्ती चल रही है। ये भर्तियां स्पेशलिस्ट ऑफिसर, अप्रेंटिस, क्रेडिट मैनेजर और एग्रीकल्चर मैनेजर पदों के लिए हैं। इन भर्तियों से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं...
 
विज्ञापन
Banking Jobs - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Banking Jobs 2025: अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखते हैं या नौकरी पाना चाहते हैं तो यहां आपके लिए चार भर्तियां हैं। इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा बैंक और इंडिनय ओवरसीज बैंक में भर्तियां चल रही हैं। ये भर्तियां स्पेशलिस्ट ऑफिसर, अप्रेंटिस, क्रेडिट मैनेजर और एग्रीकल्चर मैनेजर पदों के लिए हैं। कुल मिलाकर 3,988 पदों पर भर्ती चल रही है।

इंडियन बैंक में 171 पदों पर भर्ती

इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस साल बैंक कुल 171 पदों पर नियुक्तियां करेगा। इनमें चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर और मैनेजर जैसी भूमिकाएं शामिल हैं। भर्ती सूचना प्रौद्योगिकी, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी और कॉर्पोरेट क्रेडिट एनालिसिस जैसे विशेष क्षेत्रों के लिए है।

विज्ञापन


यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जिनके पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता है। इनमें B.E./B.Tech, MCA, MBA, CA, CFA और CISSP, ITIL, AWS, FRM जैसी प्रमाणित योग्यताएं शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2025 से शुरू होकर 13 अक्तूबर 2025 को समाप्त होगी। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...

Canara Bank Apprentice Recruitment 2025: केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती

केनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23  सितंबर, 2025 से शुरू होकर 12 अगस्त 2025, तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

प्रशिक्षु को प्रशिक्षण के दौरान कुल 15,000 रुपये महीना दिया जाएगा, जिसमें सरकार की कोई भी सब्सिडी शामिल है। प्रशिक्षु को इसके अलावा कोई और भत्ता या लाभ नहीं मिलेगा। केनरा बैंक सीधे प्रशिक्षु के खाते में 10,500 रुपये मासिक भेजेगा और 4,500 रुपये सरकार का हिस्सा सीधे डीबीटी के जरिए जमा होगा। किसी भी कटौती के बाद ही प्रशिक्षु को हर महीने यह वजीफा मिलेगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...

Punjab and Sind Bank 2025: क्रेडिट और एग्रीकल्चर मैनेजर के 190 पदों पर भर्ती

पंजाब एंड सिंध बैंक ने क्रेडिट मैनेजर और एग्रीकल्चर मैनेजर के 190 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर 2025, निर्धारित है।

क्रेडिट और एग्रीकल्चर मैनेजर का वेतन 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक है। इसके अलावा DA, HRA/लीज्ड हाउस, शहर भत्ता (CCA), चिकित्सा सुविधाएं, LTC और अन्य लाभ भी बैंक के नियमों के अनुसार मिलेंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

Indian Overseas Bank Job: ओवरसीज बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 127 पदों पर भर्ती

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 127 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 अक्तूबर, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार IOB की आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए किसी भी स्नातक, बी.आर्क, बी.टेक/बीई, एम.एससी, एमई/एम.टेक, एमबीए/पीजीडीएम, एमसीए या पीजीडीबीए डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें