फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC JE Exam Date: यूपी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, मई में होगा एग्जाम; देखें शेड्यूल

Sun, 08 Mar 2026 03:31 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC JE Exam Date OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा मई महीने में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे एग्जाम की तारीख देख सकते हैं।
विज्ञापन
Exam Date - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC JE Exam Date: यूपीएसएसएससी (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE सिविल) भर्ती 2024 से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने इस भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है, जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी किया गया नोटिफिकेशन देख सकते हैं और परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 4612 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सामान्य वर्ग के लिए 1761 पद, EWS के लिए 368 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 1514 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 924 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 45 पद निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 4612 पदों पर भर्ती की जाएगी।
 
पोस्ट नाम सामान्य ईडब्ल्यूएस अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल
जूनियर इंजीनियर सिविल 1761 368 1514 924 45 4612

कब होगा एग्जाम?

आयोग के निर्णय के अनुसार इस भर्ती की लिखित मुख्य परीक्षा 03 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, इसलिए इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब परीक्षा की तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित (मुख्य) परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से संबंधित विषयों और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों का मूल्यांकन उनके द्वारा लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद आयोग द्वारा अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यह मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के प्रदर्शन और प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम इस अंतिम मेरिट सूची में शामिल होगा, उन्हें दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद खाली पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

इन गाइडलाइंस का जरूर करें पालन

  • परीक्षा में उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • परीक्षा के दौरान निरीक्षकों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
  • किसी भी प्रकार की नकल या नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें