फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDBI Bank Junior Job: आईडीबीआई बैंक ने जारी किया 1300 पदों का विस्तृत नोटिफिकेशन, स्नातक वाले आज से करें आवेदन

Sun, 08 Mar 2026 10:53 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IDBI Bank Junior Vacancy: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM ग्रेड O) और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए 1300 पदों का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए स्नातक उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
IDBI Bank - फोटो : IDBI Bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IDBI Bank JAM Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

महत्वपूर्ण तिथियां

गतिविधि तिथि
पात्रता मानदंड की अंतिम तिथि 1 मार्च, 2026
विज्ञापन जारी होने की तिथि 6 मार्च, 2026
ऑनलाइन पंजीकरण (आवेदन व संशोधन) 8 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026
आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 12 अप्रैल 2026
ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि (दोपहर सत्र) 12 अप्रैल 2026

क्या है आवेदन की सभी शर्तें?

  • जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM ग्रेड ‘O’): उम्मीदवार के पास एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।  सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% अंक और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक जरूरी हैं। केवल डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। इस पद के लिए आयु 1 मार्च 2026 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ‘A’): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है।  साथ ही किसी भी सरकारी बैंक, निजी बैंक, सहकारी बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कम से कम 2 साल का काम का अनुभव होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों को शाखा बैंकिंग, संचालन, लोन, बिक्री या अन्य बैंकिंग कार्यों का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए आयु 1 मार्च 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है।
विज्ञापन

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ‘O’) की रिक्तियां

क्षेत्र यूआर एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस कुल
अहमदाबाद 28 10 7 18 7 70
बेंगलुरु 31 10 7 20 7 75
भोपाल 24 8 4 14 5 55
भुवनेश्वर 22 7 3 13 5 50
चंडीगढ़ 28 10 5 20 7 70
चेन्नई 28 9 8 18 7 70
दिल्ली 54 19 9 35 13 130
उदयपुर 16 5 2 9 3 35
हैदराबाद 29 9 4 17 6 65
कोच्चि 23 7 6 14 5 55
कोलकाता 25 9 4 16 6 60
लखनऊ 37 12 6 22 8 85
मुंबई 52 18 12 35 13 130
नागपुर 20 9 5 11 5 50
पटना 20 6 3 12 4 45
पुणे 23 6 8 13 5 55
कुल           1100

असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ‘A’) की रिक्तियां

श्रेणी रिक्तियां
कुल रिक्तियों की संख्या 200
अनारक्षित (UR) 81
एससी 30
एसटी 15
ओबीसी 54
ईडब्ल्यूएस 20
VI 02
HI 02
OH 02
MD/ID 02
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1050 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और PH (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क देना होगा। उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट या ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें