दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 3 अप्रैल 2025 से
यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नवीनतम नोटिस के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन 3 अप्रैल 2025 से शुरू होगा। यह प्रक्रिया आयोग के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
1262 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग और उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तहत कनिष्ठ सहायक के कुल 1262 रिक्त पदों को भरने के लिए किया गया था। इनमें से 1,148 पद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के अंतर्गत थे, जबकि 114 पद उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के अधीन थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए दोनों विभागों में योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उनकी नियुक्ति की जाएगी।
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड upsssc.gov.in से डाउनलोड करें। दस्तावेज सत्यापन की तिथि, समय और स्थान की पुष्टि एडमिट कार्ड से करें। सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां और फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं। आयोग की ओर से कोई नया अपडेट आने पर वेबसाइट पर चेक करते रहें।