फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post GDS: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए 22 राज्यों की मेरिट लिस्ट जारी, तुरंत जांचें अपना स्टेट

Sat, 22 Mar 2025 12:10 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

India Post GDS Merit List 2025 Out: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए 22 राज्यों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 21,413 पदों के लिए आवेदन किया था, वे अपनी चयन स्थिति देखने के लिए पर जा सकते हैं। यह भर्ती देश के कई राज्यों में की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India Post GDS Merit List 2025: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए 22 राज्यों की मेरिट सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी है, वे उम्मीदवार जिन्होंने 21,413 रिक्तियों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (indiapostgdsonline.gov.in) पर जाकर अपना चयन स्टेटस देख सकते हैं और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह मेरिट लिस्ट आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है।

यह भी पढ़ेंडीयू से अलग होगा यूसीएमसी, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीयू कुलसचिव को भेजा गया आदेश

मेरिट प्रतिशत के आधार पर बनेगी

दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (DBSE) सहित कुछ बोर्ड अपने छात्रों को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट में प्रतिशत और ग्रेड पॉइंट दोनों प्रदान करते हैं। ऐसे मामलों में, भर्ती प्रक्रिया में मेरिट लिस्ट केवल मार्कशीट में दिए गए प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची होगी जारी

जीडीएस ऑनलाइन पोर्टल पर नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों की सूची प्रकाशित की जाएगी। परिणाम जारी होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को परिणाम और दस्तावेज सत्यापन (भौतिक सत्यापन) की तिथियों के बारे में सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च, 2025 को समाप्त हो गई। इसके बाद, सुधार विंडो 6 मार्च को खोली गई और 8 मार्च, 2025 को बंद कर दी गई। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 21,413 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों को भरा जाएगा।

मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक

सभी पंजीकृत उम्मीदवार परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर "इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट" लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां राज्यवार मेरिट लिस्ट उपलब्ध होगी।
  • जिस राज्य की मेरिट सूची देखनी है, उस पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • मेरिट लिस्ट को ध्यान से जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए इसकी प्रिंट कॉपी अपने पास रखें। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें