UPSSSC Forest Guard, Inspector Admit Card Out
- फोटो : Amar Ujala Graphics
UPSSSC Forest Guard, Inspector Admit Card Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने वन निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश वन सेवा भर्ती के तहत वन निरीक्षक के 701 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान शुरू किया गया है। वन निरीक्षक पद के लिए यूपी मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।