फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Exam Postponed : यूपीपीएससी ने स्थगित की अवर अभियंता, संगणक और फोरमैन भर्ती परीक्षा, कोरोना और चुनाव का हवाला

Wed, 19 Jan 2022 03:24 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Exam Postponed : आयोग ने इस परीक्षा को स्थगित करने का कारण कोरोना महामारी और राज्य विधानसभा चुनाव को बताया है। यूपीएसएसएससी की ओर से अवर अभियंता, संगणक और फोरमैन भर्ती परीक्षा की नई तारीख भी बताई गई है।
विज्ञापन
UPSSSC PET 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Exam Postponed : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए कोरोना महामारी में बुरी खबरों का दौर जारी है। संक्रमण के भय से एक के बाद एक सरकारी भर्ती की परीक्षाएं रद्द की जा रही हैं।  उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने अब अवर अभियंता, संगणक और फोरमैन भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 30 जनवरी, 2022 को आयोजित की जानी थी। 

विज्ञापन

UPSSSC Exam Postponed : इस तारीख को होगी परीक्षा
आयोग ने इस परीक्षा को स्थगित करने का कारण कोरोना महामारी और राज्य विधानसभा चुनाव को बताया है। यूपीएसएसएससी की ओर से अवर अभियंता, संगणक और फोरमैन भर्ती परीक्षा की नई तारीख भी बताई गई है। अब यह परीक्षा 3 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि देश एवं प्रदेश में कोविड-19 वैश्विक महामारी के मामलों की बढ़ती हुई संख्या भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन हेतु घोषित कार्यक्रम के दृष्टिगत विज्ञापन संख्या 04-परीक्षा/2018 की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक:30-01-2022 (रविवार) के स्थान पर पुनरीक्षित कार्यक्रमानुसार दिनांक: 03.04.2022 (रविवार) को किया जाना प्रस्तावित है। प्रश्नगत परीक्षा के प्रवेश पत्र निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से पृथक से यथासमय सूचित किया जाएगा।

UPSSSC Exam Postponed : आधिकारिक नोटिस जारी
उपर्युक्त के क्रम में उक्त विज्ञापन के सापेक्ष आवदेन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि देश एवं प्रदेश में कोविड-19 वैश्विक महामारी के मामलों की बढ़ती हुई संख्या भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन हेतु घोषित कार्यक्रम के दृष्टिगत विज्ञापन संख्या 04-परीक्षा/2018 की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक:30-01-2022 (रविवार) के स्थान पर पुनरीक्षित कार्यक्रमानुसार दिनांक: 03.04.2022 (रविवार) को किया जाना प्रस्तावित है। प्रश्नगत परीक्षा के प्रवेश पत्र निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से पृथक से यथासमय सूचित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में अवर अभियंता, संगणक और फोरमैन के पदों पर नियुक्ति दी जानी हैं। इस भर्ती में कुल रिक्त पदों की संख्या 1477 है। 
विज्ञापन

UPSSSC Exam Postponed : कई अन्य परीक्षाएं भी स्थगित
उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के लिए 6 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 9212 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग ने इसका कारण भी कोरोना महामारी और विधानसभा चुनाव को बताया है। उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार में भी कोरोना महामारी के कारण कई परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें