उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी upsssc.gov.in पर असेंबली / फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं।
यूपीएसएसएससी असेंबली / फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने परिणाम को आयोग की वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
फॉरेस्ट गार्ड काउंसिल हाउस गार्ड भर्ती 2016 के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2016 में आयोजित की गई थी। कुल 48,4012 उम्मीदवारों ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 2016 के लिए आवेदन किए थे। इनमें से 2,653 आवेदक पीईटी परीक्षा के लिए योग्य चुने गए थे। अब आयोग ने पीईटी परीक्षा के बाद अंतिम परिणाम के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
UPSSSC ने 664 फॉरेस्ट गार्ड और काउंसिल हाउस असेंबली गार्ड पदों की भर्ती के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी। यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड फाइनल रिजल्ट 2019 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।