उत्तर प्रदेश में लेखपाल के लगभग आठ हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो पाएंगे जिन्होंने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लिया है। प्रदेश में साल 2021 से सरकारी नौकरियों के लिए पीईटी को लागू किया जा चुका है जिसके लिए अगस्त 2021 में परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा में लगभग 17 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए UPSSSC की किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता के UP Lekhpal Online Classes - Join Now की सहायता ले सकते हैं। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे किन परीक्षाओं में PET का स्कोरकार्ड जरूरी है और अब तक किन भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।
साल 2021 से ग्रुप सी की सभी नौकरियों के लिए पीईटी अनिवार्य है। इसके साथ ही लेखपाल, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, कनिष्ठ अभियंता, लोअर पीसीएस, वीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी समेत कई पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास पीईटी का स्कोरकार्ड होना जरूरी है।
UPSSSC ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता, लेखपाल, और ITI इंस्ट्रक्टर समेत कुछ पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया हाल ही में पांच जनवरी 2022 को खत्म हो चुकी है। ITI इंस्ट्रक्टर के 2,504 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है जो आठ फरवरी 2022 तक चलेगी। जबकि लेखपाल के 8,85 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी से शुरू हुई है और 28 जनवरी 2022 तक जारी रहेगी।