उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवा विकास दल अधिकारी की पीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जिंहोंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने परीक्षा परिणाम को देखें।
आपको बता दें की, कुल 694 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा 16 सितम्बर, 2018 को आयोजित कराई गई थी और उस परीक्षा के परिणाम 25 फरवरी, 2019 को जारी किया गया था। परिणाम के उपरान्त अब विकास दल अधिकारी PET परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए गए हैं।
परीक्षा के प्रवेश पत्र को नीचे दिए गए नियमों का पालन कर डाउनलोड करें।
- सबसे पहले उम्मदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- दिए गए प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी होम स्क्रीन पर प्रवेश पत्र होगा।
- समस्त मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
- डाउनलोड प्रवेश पत्र पर क्लिक करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने होगा, उसे डाउनलोड कर परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए आगे की स्लाइड पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।