फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Vacancy 2025: यूपीएससी में विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन; 29 मई से पहले भरें फॉर्म

Wed, 21 May 2025 04:22 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Jobs 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर और ट्रेनिंग ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 29 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 84 पद भरे जाएंगे, जिनमें असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर, ट्रेनिंग ऑफिसर सहित अन्य पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 29 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता मानदंड

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीई (BE) या बीटेक (B.Tech), एमई (ME) या एमटेक (M.Tech) जैसी इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक योग्यता भी स्वीकार्य है। 

विज्ञापन


आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष है, लेकिन विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा में भिन्नता हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को संबंधित पद की आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई आयु सीमा की शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बेंचमार्क विकलांगता वाले अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी जैसे उच्च शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव या भर्ती परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसमें न्यूनतम योग्यता अंक यूआर/ईडब्ल्यूएस के लिए 50, ओबीसी के लिए 45 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 40 (100 में से) निर्धारित हैं। यदि आवश्यक हुआ तो भर्ती परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है, जिसमें साक्षात्कार और परीक्षा का वेटेज क्रमशः 75:25 रहेगा।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

यूपीएससी पदों 2025 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध "भर्ती- ऑनलाइन भर्ती आवेदन" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इच्छित पद के लिए आवेदन फॉर्म खोलें, सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें