SBI PO Mains Results 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आज, 21 मई को एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI Probationary Officer) मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 5 मई 2025 को आयोजित मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वे अब sbi.co.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
अंतिम चयन दौर
इन उम्मीदवारों को अब साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। एसबीआई ने बताया है कि साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी। मुख्य परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को इन चरणों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 600 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची कट-ऑफ मार्क्स जारी होने के बाद तय की जाएगी।
- इसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, समूह अभ्यास (20 अंक) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (30 अंक) शामिल हैं।
- साइकोमेट्रिक टेस्ट के परिणाम साक्षात्कार पैनल के साथ साझा किए जा सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण
एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के तहत कुल 600 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 240 पद सामान्य वर्ग, 158 ओबीसी, 58 ईडब्ल्यूएस, 87 एससी और 57 पद एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इन रिक्तियों में 586 पद नियमित और 14 पद बैकलॉग श्रेणी के अंतर्गत शामिल हैं।
ऐसे चेक करें SBI PO Mains Result 2025
- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- अब होमपेज में "Careers" टैब पर क्लिक करें और "Current Openings" चुनें।
- इसके बाद "Recruitment of Probationary Officers" सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट 2025 पीडीएफ ओपन हो जाएगी।
- खुली हुई PDF में अपना रोल नंबर Ctrl+F की मदद से खोजें।
- भविष्य के लिए पीडीएफ को सेव या प्रिंट कर लें।