पब्लिक प्रॉसिक्यूटर एवं असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए योग्यता
- शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लॉ (LLB) में डिग्री।
- अनुभव: पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए आपराधिक मामलों में कम से कम 7 साल का बार प्रैक्टिस अनुभव आवश्यक।
- आयु सीमा: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए अधिकतम 30 साल और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए अधिकतम 35 साल।
- छूट: आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
लेक्चरर पदों के लिए योग्यता
- शैक्षिक योग्यता: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और साथ ही B.Ed की डिग्री।
- आयु सीमा: सामान्य उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 40 साल, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह सीमा 45 साल तक बढ़ाई गई है।
- नियुक्ति स्थान: स्कूल शिक्षा विभाग, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन।
देखें सैलरी डिटेल्स
UPSC भर्ती 2025 के तहत असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को पे मैट्रिक्स लेवल-07 में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें शुरुआती बेसिक सैलरी 44,900 रुपये प्रति माह से लेकर अधिकतम 1,42,400 रुपये प्रति माह तक होगी। भत्ते जोड़ने के बाद इन-हैंड सैलरी करीब 84,981 रुपये प्रतिमाह होगी। वहीं, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को पे मैट्रिक्स लेवल-10 में रखा जाएगा, जिसमें बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह से शुरू होकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक जाएगी। भत्तों के साथ इन-हैंड सैलरी लगभग 91,805 रुपये प्रतिमाह मिलेगी।
लेक्चरर पद की सैलरी
स्कूल एजुकेशन विभाग, लद्दाख प्रशासन में भर्ती होने वाले लेक्चरर को पे मैट्रिक्स लेवल-09 में वेतन मिलेगा। इस पद पर बेसिक सैलरी 53,100 रुपये प्रति माह से शुरू होकर अधिकतम 1,67,800 रुपये प्रति माह तक होगी। भत्ते शामिल करने के बाद लेक्चरर की इन-हैंड सैलरी लगभग 87,495 रुपये प्रतिमाह होगी।
इंटरव्यू से होगा चयन
UPSC भर्ती 2025 के तहत असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और लेक्चरर पदों पर नियुक्ति के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू राउंड के आधार पर किया जाएगा।
इंटरव्यू की तारीख, समय और वेन्यू की जानकारी आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर उचित समय पर जारी की जाएगी। इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स साथ लाना अनिवार्य होगा।